चित्तौड़गढ़। किला रोड़ स्थित सांवरियाजी विश्रांति गृह के पीछे सफाई कार्य करने के दौरान शुक्रवार 6 जून को एक वार्डवासी द्वारा वाल्मीकि समाज की महिला सफाई कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और राजकार्य में बाधा डालने की शिकायत को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।
एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गांधीनगर वार्ड 39 में सफाई के दौरान र्वाउ निवासी मोहित पिता वीरेन्द्र बिहारी द्वारा जातिगत सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौच की गई। हाथापाई और धक्का मुक्की में महिला कर्मचारी के कपड़े फट गये। वार्डवासी द्वारा गंदी गंदी गालियाँ देते हुए कचरे भरी ट्राली को उड़ेल दी और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की गई। सूचना पर जमादार के मौके पर पहुंचने और समझाईश के प्रयास किये गये किन्तु वार्डवासी मोहित अपने दुर्व्यवहार पर उतारू रहा। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक ने पहुँच कर जानकारी प्रशासक और आयुक्त नगर परिषद को दी।
समस्त सफाई कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज की महिला सफाई कर्मचारी के साथ किये दुर्व्यवहार की निन्दा करते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की गई। आगामी दो दिनों में उचित कार्यवाही नहीं होने पर समस्त सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किये जाने की चेतावनी दी गई।
इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौहान, विश्वनाथ टांक, दिलीप बेनीवाल, अजय लोट, पंकज लोट, भेरूलाल कोदली, विश्वजीत घारू, स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी, बालमुकुन्द घारू, सत्यनारायण बेनीवाल, जमांदार अजय घारू, विनोद लोट, आशीष लोट, शिवम लोट, वन्दना लोट, सफाई कर्मचारी दीपक लोट, योगेश लोट, निर्मल गोयर, बिल्लू चौहान, कमलेश कोदली, सुनील लोट, सुनील कोदली, महिला कार्मिक हेमलता गौरण, किरण चुण्डावत, गंगा, रेखा सहित कई सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।