नीमच। भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारी बीती शाम नीमच के दिवाकर भवन पहुंचे। उनके द्वारा नीमच में संगठन के पदाधिकारी सदस्य और महिला विंग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान और विकास के लिए कुछ खास बिंदुओं पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला, राष्ट्रीय महासचिव पंकज चोपड़ा और प्रदेश अध्यक्ष साशा जैन ने अपने उद्बोधन में समाज हित में नई योजनाओं व कार्यक्रमों की शुरुआत करने को लेकर अपने विचार रखें। बैठक में दीपक चोपड़ा मनोहर लाल बंब भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कीर्ति मोड़ी ने नवकार मंत्र का गीत प्रस्तुत किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत पगड़ी बांध और माला पहनकर किया गया। इस दौरान रोटरी गार्डन में वृक्षारोपण हुआ। कार्यक्रम की संयोजक आशा सांभर रही। संचालन रानी राणा द्वारा किया गया। आभार सुनील पटेल ने व्यक्त किया।