BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 7:08 pm
BIG NEWS : बिना नंबर की क्रेटा कार और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब आरोपियों ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा एक बिना नम्बर की सफेद रंग की क्रेटा कार में कुल 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा डोडाचूरा की तस्करी में संलिप्त 02 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05.06.2025 की सुबह विश्वसनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की सफेद रंग की क्रेटा कार जिसमें अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा है जिसे चालक दीपक पिता मुन्नालाल कुमावत निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर चला रहा है तथा उसके पास वाली सीट पर राहुल पिता गुणवतलाल कुमावत निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर बैठा है। मुखबिर सूचना पर रेल्वे फाटक निम्बाहेडा-नीमच हाईवे फोरलेन नयागॉव पर नाकाबंदी की गई। जहां नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बर की सफेद रंग की क्रेटा कार नीमच तरफ से आते दिखी। पुलिस की नाकाबंदी देखकर क्रेटा कार का चालक अपनी कार को वापस मोडकर इन्द्रा कॉलोनी होते हुए रेल्वे अण्डर ब्रिज तरफ भगाकर ले गया जिसका पीछा करने पर क्रेटा कार को अण्डर ब्रिज पार कर आगे कच्चे रास्ते पर छोडकर चालक दीपक व उसका साथी राहुल रेल्वे ट्रेक के पास झाडियों का फायदा उठाकर भाग गये। बाद उक्त बिना नम्बर की क्रेटा कार की तलाशी लेने पर उसमें 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा एक विवो कम्पनी का मोबाईल मिला जिसे एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत् जप्त किया गया तथा फरार आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। बाद फरार आरोपीयों की तलाश करने हेतु अलग अलग टीमें रवाना की गई थी इसी दौरान विश्वनीय मुखबिर से क्रेटा कार से फरार आरोपी राहुल पिता गुणवतलाल कुमावत निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर के मंदसौर में होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम रवाना कर आरोपी राहुल को विधिवत् गिरफतार किया गया तथा गिरफतारशुदा आरोपी राहुल कुमावत से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले आरोपी नरेन्द्र उर्फ लखन पिता पुरूषोत्तम राठौर निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर को भी गिरफतार कर उक्त दोनों आरोपीगणों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। फरार आरोपी चालक दीपक कुमावत की तलाश जारी है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

सराहनीय भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE