नीमच। जिले में लेन-देन मामले को लेकर 7 साल से चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी को खुद पीड़ित ने ढूंढ निकाला है, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया है ये पूरा मामला नीमच कोतवाली थाने से जुड़ा है।
पीड़ित ललित गुर्जर ने बताया कि पिछले कई सालों से चेक बाउंस मामले को लेकर केस चल रहा था, जिसके बाद से नीमच पुलिस मनोज पिता सुंदरलाल पाटीदार निवासी सुवाखेड़ा की तलाश कर रही थी। वहीं शुक्रवार को मुझे मेरे साथियों ने बताया कि मनोज जावद की तरफ आया हुआ है, जिसके बाद मेरे वकिल और पुलिस की मदद से उसे कोतवाली थाने लाया गया। साथ ही पीड़ित गुर्जर ने बताया कि 8 लाख के मामले को लेकर मनोज फरार चल रहा था, ऐसे और भी कई पीड़ित है जो मनोज पर रूपये मांगते है वे सभी थाने पहुंचे थे क्योंकि सभी को लंबे समय से इसकी तलाश थी।