छतरपुर। भगवाँ शहर सहित छतरपुर जिले भर में मुस्लिम भाइयों ने बकरीद का त्योहार मनाया इस्लामिक मान्यता के अनुसार बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। सोमवार को भगवां में भी ईद उल अजहा का त्योहार मनाकर देश में अमन चौन की दुआ मांगी गई। नगर की पुरानी ईदगाह मस्जिद में ईद की नमाज अता की गइ। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी।
इस मौके पर - मस्जिद-ए-अली हसन के सदर कासिम खां , उप सदर एयाब अली, जाफर अली, असगर अली, नूर अली रानू अली,बॉबी अली, सहित तमाम लोग शामिल रहे