चित्तौड़गढ़। अंजुमन मिलते इस्लामिया संस्थान की ओर से ईद उल-अजहा ( ईद ) का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि ईद उल-अजहा ईद की विशेष नमाज शहर काजी मुस्तफा करीमी चिश्ती द्वारा ईदगाह में अदा करवाई गई। नमाज से पूर्व मौलाना अब्दुल रशीद बरकती द्वारा सभी नमाजीयों को तकरीर (संदेश) सुना कर कहा देश में आपसी भाईचारा कायम रहे एवं त्याग बलिदान का महान पर्व ईद उल अजहा सिर्फ त्यौहार नहीं है यह एक उत्सव है जो कि सांप्रदायिक सौहार्द की सांस्कृतिक विरासत है। अपने संदेश में कहा कि हमें आपस में मिलजुल कर वह अपने आपसी भाईचारे से रहकर हमारे मुल्क हिंदुस्तान को और तरक्की की बुलंदियों पर पहुंचना है। तरक्की जब संभव है कि हमारे बच्चों को हम उच्च स्तरीय शिक्षाओं से जोड़ें उन्हें पढ़ाई और इल्म की जानकारी दें। ईदगाह को दुल्हन की तरह से सजा रखा था एवं दो बड़े-बड़े स्वागत द्वार लगाकर अभिवादन किया गया व जगह-जगह नमाजीयों के लिए पानी की व्यवस्था एवं ईदगाह व बाहर नमाजियो के लिए पहली बार बड़े कुलर लगाए गए ताकि गर्मियों के कारण नमाज़ अदा करने वाले को परेशानी ना हो। प्रशासन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए भी विशेष बैठक की व्यवस्था की गई। नमाज के बाद अंजुमन सदर मोहम्मद इकबाल गुलशन व पूरी कार्यकारिणी के मेंबर कैबिनेट द्वारा सभी का मेवाड़ी पाग व तिरंगे का ऊपरना पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। महिला अधिकारियों को शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी एसडीएम मीनू कंवर देवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह पुलिस उप अधीक्षक विनय कुमार पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत पूर्व जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश नाथ पार्षद रामगोपाल लोहार टिंकू दमानी छगन चावला नगर परिषद आयुक्त आदि का स्वागत अभिनंदन किया गया। विशेष नमाज के बाद शुक्रिया अंजुमन सेक्रेटरी हाजी इरशाद अली द्वारा किया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने अच्छी व्यवस्थाओं के लिए गुलशन परिवार का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अंजुमन के सरक्षक नायब सदर ज्वाइंट सेक्रेट्री ऑफिस सेक्रेटरी कैशियर लीगल एडवाइजर संगठन मंत्री कैबिनेट मेंबर व सभी पदाधिकारीयो ने ईद की मुबारकबाद पेश की एवं सदर इकबाल गुलशन का मुंह मीठा करवा कर उन्हें भी मुबारकबाद दी गई। सभी ने देश के हित में अमन चौन की दुवा मांगी।