खरगोन। जिले के कसरावद में ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार बड़ी अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया शहर की बिलाल शाह बाबा की पहाड़ी पर ईदगाह पर शहर के लोग ईद की नमाज के लिए पहुंचे सभी ने नमाज अदा की उसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी यह त्यौहार अल्लाह को राजी करने के लिए कुर्बानी दी जाती है नमाज के बाद सभी लोगों ने देश और अपनी भलाई के लिए दुआ की देश में भाईचारा कायम रहे ऐसी दुआ की नमाज के दौरान प्रशासन भी अपनी जवाबदारी के साथ अलर्ट रहा साथी ही एसडीएम सत्येंद्र बेरवा तहसीलदार कैलाश डामर थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन एवं प्रशासनिक अमला बड़ी मुस्तेदी के साथ मौजूद रहा।
त्यौहार पर दावतों के चलते मुस्लिम बस्तियों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। स्तंभ चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ईद के पर्व पर सभी से गले मिलकर एक दूसरे को बधाई मुबारकबाद दी।