मनासा। स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण राठौर की पुण्य स्मृति में नगर के होटल अप्लेसा परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन, शनिवार को शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लिया।
परम पूज्य जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज के मुखारविंद से चल रही इस दिव्य कथा में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। कथा के उपरांत क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू एवं नगर के गणमान्य जनों ने महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा का समापन देर शाम 8 बजे आरती के साथ हुआ। आयोजन में श्रद्धालुओं की उत्साहजनक सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से सफल बनाया।