तराना। वरामिहिर की नगरी कायथा मे छोटा बाजार स्थित अति प्राचीन काल भैरव मंदिर प्रांगण मे देवनारायण भगवान की संगीतमय कथा का आयोजन किया गया। जिसमे कथा का वाचन ग्राम कुमार पिपलिया क़े लाडसिंह भगत क़े द्वारा किया गया। कथा रात्रि 8 बजे से रात्रि 2 बजे तक चली जिसमे कथा श्रवण करने क़े लिए कायथा ग्राम सहित आसपास क़े ग्रामीणजन शामिल हुए साथ ही देर रात्रि तक चली संगीतमय भगवान देवनारायण क़े भजनो पर देर रात्रि तक श्रदालु नाचते थिरकते दिखाई दिए उक्त कार्यक्रम मे सुमराखेड़ा खान क़े हेमराज पंडा सहित अनेक देव भक्त शामिल हुए।