शाजापुर। जिले के ग्राम किठोर में 90 वर्षीय तुलसीबाई पर आवारा कुत्ते ने उस समय हमला कर दिया जब वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। हमले में महिला की नाक और मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते से बचाया। पहले उन्हें सारंगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की है।