नीमच। अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि यहां पर स्वर्गीय रामेश्वर शर्मा के सुपुत्र व शंभूलाल शर्मा के भतीजे, वासुदेव आनंदीलाल, सुनील व प्रहलाद के बड़े भाई साहब व दशरथ, विनोद के पुज्य पिताजी भादवामाता धर्मशाला के अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा का आज दिनांक 9 जून 2025 सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा गांव तिनक्याखेड़ी में स्थित आवास से आज सुबह 11.30 बजे से घर से मोक्ष धाम के लिए निकलेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवारजन पर जो यह वज्रपात हुआ है उसे सहन करने की शक्ति दें। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मोहन नागदा ने दी।