BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 10:50 am
KHABAR : ग्रामीण खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए यह युवक कर रहा है लगातार मेहनत,  इस खेल के लिए कर रहे प्रोत्साहित, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। परिस्थितियों कैसी भी हो लेकिन यदि किसी उद्देश्य प्राप्ति का जुनून हो तो वह मुकाम हासिल कर ही लेता है। जिले के एक छोटे से गांव बिजलवास बामनिया का एक युवा के विपरीत परिस्थितियों से अपने जीवन को आगे बढ़ते हुए लगातार ही समाज सेवा के क्षेत्र कार्य करते हुए ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए लगातार मेहनत करते हुए उन्हें खेल में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करके 18 साल से कम आयु के युवाओं के लिए अपने परिश्रम से कार्य करके उसकी अर्जित आय से बच्चों के लिए खेल सामग्री तथा किट उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट को प्रोत्साहित कर रहे हैं। बिजलवास बामनिया का  युवा रंजीत नागदा का खेल के प्रति जुनून ऐसा की वह लगातार शहर के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार कार्य करते हुए कड़ी मेहनत करके जो भी आय होती है इसका अधिकांश हिस्सा वह इन छोटे-छोटे बालकों के खेल को निखारने के लिए अपनी ओर से लगातार ही इनको प्रोत्साहित कर रहे हैं तथा इन्हें समय पर सहयोग करके उनके खेल को निखारने का कार्य कर रहे हैं। नागदा का कहना है कि गांव के युवा क्रिकेटरों के लिए मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका सहयोग हमेशा करने के लिए तत्पर हूं तथा इनकी खेल भावनाओं को देखते हुए मैं उनका सहयोग हमेशा करूंगा। खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है तथा हमारे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा है, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा कम होने के कारण यदि हम ऐसे ही इनका सहयोग करेंगे तो निश्चित रूप से ही आने वाले समय में लगातार आगे बढ़ेंगे जिससे हमारा क्षेत्र का नाम रोशन होगा, साथ उन्होंने कहा कि यदि इस पावन पुनीत कार्य में और भी कोई सहयोग करना चाहे तो निश्चित रूप से वह हमारे साथ सहयोग कर सकते हैं। निश्चित ही ऐसे युवा हर क्षेत्र में सहयोग करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद में खिलाड़ी एक नहीं आया स्थापित कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE