कंजार्डा। कुकड़ेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति जिला मनासा के प्रधानाचार्य की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर घोटा पिपलिया में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जिला प्रमुख मनासा संतोष मेवाड़ा जिला समिति सचिव यशवंत सोनी जिला कार्यालय प्रमुख कमलेश पोरवाल ने सरस्वती भारत माता प्राणवाक्षर दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत संकुल प्रमुख शंभूसिंह नरोत्तम शर्मा द्वारा कुम कुम का तिलक लगाकर श्रीफल प्रदान कर किया ।इस अवसर पर महागढ़,भाटखेड़ी,खड़ावदा, जन्नौद, बरलाई संकुल के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित थे। बैठक में जिला प्रमुख द्वारा बैठक में बिन्दुओ पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ मासिक आय व्यय पत्रक,आचार्य सुरक्षा न्यास,ग्रीष्म कालीन गतिविधियों कि समीक्षा करते हुए आगामी योजना बनाई गई छात्र संख्या वृद्धि, शुल्क संग्रह,नवीन आचार्य नियुक्ति,लेखा बंदी, संयोजक मंडल के गठन की नवीन सूची,पंच परिवर्तन, विद्यारंभ संस्कार, प्रांतीय आर्थिक निरीक्षण,विद्यालय बजट,विद्यालय प्रचार प्रचार,वार्षिक कार्ययोजना,भविष्यनिधि सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी का सहभोज हुआ।