BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 1:25 pm
NEWS : सनातन संस्कार शिविर का शुभारंभ, अनुजदास जी महाराज का हुआ स्वागत, 200 बालक-बालिकाओं एवं प्रबुद्ध जनों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ओम तत्सत पारमार्थिक संस्था के तत्वावधान में आज से आरंभ हुए दस दिवसीय “सनातन संस्कार शिविर” के प्रथम दिन का वातावरण पूरी तरह वैदिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, रेलवे फाटक के पास, चित्तौड़गढ़ में आयोजित इस शिविर के प्रथम सत्र को ज्योतिषाचार्य पं. विकास उपाध्याय ने संस्था के परिचय के साथ प्रारंभ किया एवं संचालन शिवशंकर व्यास एवं डॉ. योगेश व्यास ने किया।
आशुतोष त्रिपाठी और डॉ सुभाष शर्मा ने बताया कि शिविर में आज मुंगाना धाम से पधारे संत अनुजदास महाराज का भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर मधुसूदन पचारिया, अमरकंठ उपाध्याय,ओम प्रकाश उपाध्याय, पंडित मदन मोहन उपाध्याय, पंडित दिनेश तिवारी, प्रशांत शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, जगदीश शर्मा, बसंतीलाल चाष्टा, शशिकांत चतुर्वेदी, जगदीश शर्मा, शंभूलाल व्यास  नंदकिशोर जोशी, अशोक उपाध्याय, किशन ओझा सहित वरिष्ठ जनों ने सत्कार किया।
अनुजदास महाराज ने कहा कि ष्यह संस्कार शिविर चित्तौड़गढ़ की वीरभूमि में आयोजित हो रहा है, और यह सनातन की परंपराओं को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह शिविर आने वाली पीढ़ी को सनातन संस्कारों के प्रति जागृत बनाएगा और धर्म, संस्कृति एवं शिष्टाचार की नींव को मजबूत करेगा। आज के सत्र की शुरुआत ज्योतिषाचार्य पं. विकास उपाध्याय के सानिध्य में मंत्र जाप और प्रार्थना के साथ हुई। 
प्रमुख प्रशिक्षकों में डॉ. श्यामसुंदर पारीक, आचार्य रजनीश दाधीच, आचार्य कौशल शर्मा, पं. रतनलाल पारलिया, पं. दीपक शर्मा, पं. पीयूष शर्मा, पं. कृष्ण गोपाल, वैदिक गणित विशेषज्ञ रवि अग्रवाल, एवं योग गुरु सुरेश शर्मा शामिल हैं।

उत्साह से भरे प्रतिभागी, समाजसेवियों की भागीदारी-
प्रथम दिन लगभग 200 बालक-बालिकाओं एवं प्रबुद्ध जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चित्तौड़गढ़ की जनता भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण के प्रति सजग और संकल्पित है। पंजीकरण करवाने वाले सभी बालक-बालिकाओं एवं समस्त प्रबुद्ध जनों को संस्था द्वारा आसन, रुद्राक्ष माला, पंचपात्र, कॉपी, पेन, प्रार्थना एवं मंत्र पुस्तक जैसी सामग्री प्रदान की गई। साथ ही, प्रतिदिन अल्पाहार की व्यवस्था समाज से जुड़े सेवाभावी लोगों द्वारा की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE