नीमच। शहर के उप नगर नीमच सिटी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भादवा माता में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की असामयिक मौत हो गई। मृतक का नाम शिवलाल पिता कान्हालाल बलाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवलाल सिंगोली थाने के लवा गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह भादवा माता में अपना व्यवसाय कर रहा था। तीन दिन पहले वह मोटरसाइकिल से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो गया था। बताया यह भी जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार भी रहता था। बीती शाम अचानक शिवलाल की मौत हो गई। आज नीमच के जिला चिकित्सालय में शिवलाल के शव का पोस्टमार्टम किया गया। सिटी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।