BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2025, 4:07 pm
NEWS : पुलिस ने किया अयप्पा मंदिर से हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया वाद्य यंत्र मशीन बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कस्बा निम्बाहेडा में विगत दिनों अय्यप्पा मंदिर से हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थानां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया वाद्य यंत्र मशीन बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निम्बाहेड़ा कस्बे में स्थित अयप्पा मंदिर से 28 मई को अज्ञात बदमाश मंदिर में लगे वाद्य यंत्र तथा मंदिर परिसर मे खूदी ट्यूबेल की मोटर केबल सेट रात्रि को खोल कर ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। थानाधिकारी निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. विरेन्द्र, सुमित कुमार, शिशपाल, ज्ञानप्रकाश, हेमन्त कुमार द्वारा आसूचना संकलन के आधार पर संदिग्ध आरोपी करण पुत्र रमेश चन्द्र अहीर उम्र 26 साल निवासी अजगन मण्डी (पुरानी लहसुन मण्डी नीमच) के सामने रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित झुग्गी झोपड़ी, थाना नीमच केन्ट, जिला नीमच (म.प्र.) को डिटेन कर वारदात के सम्बन्ध में गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपी द्वारा वारदात करना स्वीकार किया । जिसे गिरफ्तार कर उसकी सूचना पर मन्दिर से चोरी किया गया वाद्य यंत्र बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को जांच के बाद न्यायालय मे पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE