चित्तौड़गढ़। इनर व्हील क्लब चित्तौड़गढ़ द्वारा अध्यक्ष ऋतु भोजवानी के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 14 से 25 वर्ष आयु वर्ग की 14 युवतियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगवाया गया। यह टीकाकरण डॉ. प्रतिभा सनाढ्य, प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, के दिशा-निर्देशन में दक्ष हॉस्पिटल में संपन्न हुआ।
क्लब सचिव ऋतु पोखरना ने बताया कि टीका प्राप्त करने वाली 14 युवतियों में से 9 को दूसरी डोज तथा 5 को पहली डोज दी गई। पहली डोज प्राप्त करने वालों में अध्यक्ष पुत्री, तीन भतीजियो सहित सदस्या राजश्री काबरा की पुत्री शामिल रही। अध्यक्ष ममता गुप्ता ने बताया कि यह स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम इनर व्हील इंडिया के सीज सर्वाइकल कैंसर एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।
इस अवसर पर क्लब की आईएसओ अंजलि भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य रेनू सोमानी ने सभी लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इनर व्हील क्लब चित्तौड़गढ़ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने एवं महिलाओं को सुरक्षित जीवन देने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।