चित्तौड़गढ़। भारतीय जैन संघटना (BJS) की "राष्ट्र नेतृत्व यात्रा" के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला (नासिक) के राजस्थान दौरे के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बीजेएस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चित्तौड़गढ़ चैप्टर द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पंकज चोपड़ा (रायपुर, छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय सचिव प्रदीप संचेती (दिल्ली), राष्ट्रीय सचिव दीपक चोपड़ा (नासिक), राजस्थान राज्य महासचिव आतिश लोढ़ा (जयपुर-चित्तौड़गढ़), तथा उदयपुर संभाग प्रभारी विकास जैन (ऋषभदेव) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भूपेश फतावत ने आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से राजकुमार बज को अध्यक्ष, अनिल सुराणा को महासचिव एवं महावीर मेहता को कोषाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया।
इस अवसर पर पूर्व महासचिव संजय ढीलीवाल, दिलीप सोगानी, ललित सुराना, ऋषभ डांगी, राजेंद्र नाहटा, राजेंद्र पटवारी, राजकुमार बेद, तुषार सुराना, दक्ष मेहता, मोहित फतावत सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
राज्य महासचिव आतिश लोढ़ा ने इस सत्र में बीजेएस द्वारा किए जाने वाले नवाचारों की जानकारी दी। संभाग प्रभारी विकास जैन ने बताया कि आगामी समय में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से संगठन की कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय महामंत्री पंकज चोपड़ा ने “स्मार्ट गर्ल एंपावरमेंट प्रोग्राम”, जल संरक्षण अभियान, मूल्यवर्धन कार्यक्रम, डिजास्टर मैनेजमेंट, और यंग एमबीए जैसे बीजेएस के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में समाज में कुटुंब व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विवाह उपरांत उत्पन्न होने वाले मतभेदों और तलाक की समस्या के समाधान तथा नीति आयोग से मान्यता प्राप्त बीजेएस के मूल्यवर्धन कार्यक्रम के सफल संचालन पर विस्तृत संवाद किया।
कार्यक्रम में जैन समाज के प्रमुख व्यक्तियों में कमल जैन, लक्ष्मीलाल लोढ़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।