BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने जनजागरण तेज करें, हर शाला.. <<     KHABAR : मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने ही रोकी मीनाक्षी की राह? भाजपा.. <<     KHABAR : ओरंगपुरा पाइप लाइन फूटने से उठा पानी का.. <<     BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का.. <<     KHABAR : मनासा में धूमधाम से मनाया जाएगा 11 दिवसीय.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर सख्त.. <<     KHABAR : शांति नगर की गली नंबर 4 में दूषित पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2025, 11:00 am
KHABAR : पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए मिशन मोड में काम करें, पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक पशुपतिनाथ मंदिर सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी पर्यटन रविंद्र परमार सहित मध्य प्रदेश पर्यटन निगम, लोक निर्माण एजेंसी, प्रबंध समिति सदस्य मौजूद थे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने पशुपतिनाथ लोक निर्माण एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हो इसके लिए मिशन मोड में काम करें। बारिश से पहले शेड निर्माण का कार्य पूर्ण करें। निर्माण कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। समस्या आने पर तुरंत बताएं तथा आगे कार्यवाही करें। मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग पूरी तैयारी से इस कार्य में लगे।
इसके साथ ही बैठक में श्रावण माह में की जाने वालीं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। श्रावण माह में मंदिर का समय प्रातः 05.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक पूर्वानुसार निर्धारित रहेगा। अभिषेक, मनोकामना अभिषेक प्रतिवर्षानुसार सोमवार, रविवार, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी एवं अन्य विशेष त्योहार पर गर्भगृह में प्रवेश नही दिया जा सकेगा, दर्शनार्थी बाहर से दर्शन का लाभ ले सकेगें। मनोकामना अभिषेक पुर्वानुसार मंदिर समिति द्वारा मनोकामना अभिषेक श्रावणमास में किया जाता है जो प्रातः 08.00 बजे से 10.00 बजे तक संस्कृत पाठशाला के वेदपाठी ब्राम्हण तथा आचार्य श्री ज्ञानी द्वारा कराया जाएगा जिसका शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया।

यात्रियो के ठहरने की व्यवस्था, श्रावण माह में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। घाट पर स्नान व्यवस्था, पेयजल, सफाई एवं मंदिर पँहुच मार्ग चन्द्रपुरा, खिलचीपुरा, पुरानी पुलिया, नवीन पुलिया, महू नीमच रोड़ पर स्थित गेट व चौराहे की तथा मंदिर सिंहद्वार चौराहे की स्ट्रीट लाईट की दुरूस्ती तथा मंदिर परिसर स्थित हाईमास्ट की दुरूस्ती करना एवं आकर्षक विद्युत साज-सज्जा करवाना साथ ही घाट की सफाई आदि व्यवस्थाओं हेतु नगर पालिका को निर्देश दिए गए। एमपीईबी विभाग को निर्देश दिए गए की सभी विद्युत कनेक्शन चेक करें। श्रावण माह में निरन्तर विद्युत व्यवस्था बनाए रखे।

भोजनशाला के लिए कैफेटेरिया स्थित गोलकार हॉल एव किचन परिसर मंदिर प्रबंध समिति किराये पर उपलब्ध कराये। जहां से यात्रियों को स्वलपाहार / भोजन आदि निर्धारित दरों पर उपलब्ध हो सके। यात्रियों को उचित दाम पर अच्छा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराए।

पूजा अभिषेक का शुल्क इस प्रकार रहेगा जिसमें पूजा सामग्री सहित 200 रुपए। वाहन पूजा सामग्री सहित 200 रुपए। अभिषेक 500, श्रृंगार भोग अभिषेक 2100, हनुमान जी का चोला 500/ 1100 एवं हवन 500 रुपए शुल्क रहेगा। दुकान किराया में प्रति वर्ष नियमानुसार निर्धारित दर पर बढ़ोतरी करें। दुकान हस्तांतरित करने पर 25 प्रतिशत किराए में वृद्धि करें। इसके साथ ही मंदिर में गार्ड संख्या बढ़ोतरी करने, नवीन आवेदनों का चरित्र सत्यापन करने, गार्ड रूम एवं चौकी निर्माण पर चर्चा की गई। मंदिर में मल्टी परपज एंबुलेंस की व्यवस्था करने पर विचार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE