मनासा। स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण राठौर की स्मृति में मनासा के होटल अप्लेसा में सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा आयोजन के छठे दिन सोमवार देर शाम 4 बजे से 8 बजे तक बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने पहुंच कथा श्रवण की,कथा आयोजन में छप्पन भोग के साथ राधा कृष्ण और सखी बनी महिलाओं द्वारा रासलीला ,संगीतमय भजनों पर नाचते झूमते हुए आनंद लिया ।अंत में नगर के जनप्रति ने कथा वाचक परम पूज्य जगद गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ का आशीर्वाद लिया ।कथा आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने पहुंच कथा श्रवण के साथ छप्पन भोग महाप्रसादी का लाभ लिया कथा पंडाल पूरे भक्तिमय माहौल में ढल गया ।कल मंगलवार को साथ दिवसीय आयोजन का समापन किया जाएगा ।आयोजनकर्ताओं ने नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।