BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 11:08 am
BIG NEWS : कोटा-बांसवाड़ा मार्ग पर भयानक सड़क हादसा, यात्रियों को लेकर जा रही थी बस, तभी बीच रास्ते में चालक ने खोया नियंत्रण और हो गई बड़ी अनहोनी, घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, पढ़े खबर

Share On:-

रावतभाटा। कोटा से बांसवाड़ा की ओर जा रही एक यात्री बस मंगलवार सुबह राजस्थान के बोराव और श्रीपुर के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण व स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस कोटा से बांसवाड़ा की ओर जा रही थी, इसी दौरान श्रीपुर के पास एक तीव्र मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस पलटते हुए करीब 10 फीट नीचे चली गई।


हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से रावतभाटा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को कोटा रेफर किए जाने की संभावना है।


घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को सुचारु बनाया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही और सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।


इस घटना ने एक बार फिर से हाईवे पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में सुरक्षा संकेतक लगाने और सड़क सुधार कार्य करवाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE