नीमच। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का आज नीमच आगमन हो रहा है। प्रहलाद पटेल कल नीमच के टाउन हॉल में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार के कार्य योजनाओं को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल टाउन हॉल में प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद भी करेंगे। टाउन हॉल में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।
बताते चले की भाजपा की मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को लेकर संकल्प से सिद्धि तक खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नीमच के टाउन हॉल में प्रहलाद पटेल का कार्यक्रम आयोजित होगा। विधायक दिलीप सिंह परिहार और भाजपा जिला अध्यक्ष बन्ना खंडेलवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल रहे हैं। हमने अपने संकल्पों को पूरा किया है। राम मंदिर या धारा 370 की बात करें या फिर गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्य और अन्य विषयों की बात की जाए। सरकार ने सर्वहारा वर्ग के लिए काम किया है।
प्रहलाद पटेल के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के जिला संगठन द्वारा भव्य तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। टाउन हॉल में विधायक दिलीप सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ टाउन हॉल का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।