BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 2:12 pm
BIG NEWS : एनडीए में उज्जैन की नव्या का चयन, एमपी की पहली फ्लाइंग ऑफिसर बनेगी, कहा- कर्नल सोफिया की तरह देशसेवा करना चाहती हूं, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 18 साल की नव्या तिवारी का नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए ) में पहली बार में ही सिलेक्शन हुआ है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नव्या भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेगी। नव्या मध्यप्रदेश की पहली लड़की है, जिसे एनडीए में चयनित होने का गौरव मिला है।


देशभर से इस परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जैसे ही नव्या के चयन की खबर उसके उज्जैन स्थित घर पहुंची, वहां जश्न का माहौल बन गया। नव्या ने बताया कि वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की तरह देश के लिए कुछ करना चाहती हैं।


बुधवार नव्या अपने माता-पिता के साथ अपने स्कूल ‘ज्ञान सागर’ पहुंची, जहां उसे मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया गया।


नव्या के पिता नवलेश तिवारी और मां संध्या तिवारी निजातपुरा में रहते हैं। नव्या ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई राजस्थान के सीकर स्थित प्रिंस सैनिक स्कूल से की है। उन्होंने हाल ही में 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


सितंबर 2024 में नव्या ने एनडीए की परीक्षा दी थी। देशभर से करीब 4 लाख कैंडिडेट्स में से सिर्फ 8000 ने रिटन एग्जाम पास किया। इसके बाद नव्या बनारस में 5 दिन के इंटरव्यू राउंड के लिए पहुंची, जहां से उनका सिलेक्शन हुआ। मध्यप्रदेश की ओर से केवल नव्या ही इस इंटरव्यू में सिलेक्ट हुई थी।


27वीं रैंक, एनडीए में 21 जून को रिपोर्टिंग
इंटरव्यू और मेडिकल प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट में नव्या को ऑल इंडिया रैंक 260 और गर्ल्स कैटेगरी में 27वीं रैंक मिली। अब नव्या 21 जून को पुणे के खड़कवासला स्थित एनडीए एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करेंगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे हैदराबाद एयरफोर्स एकेडमी से फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देश की सेवा करेंगी।


नव्या ने बताया कि एनडीए में लड़कियों की एंट्री कुछ साल पहले शुरू हुई थी। इस बार ही पहला बैच पास आउट हुआ है। श्मुझे गर्व है कि मैं मध्यप्रदेश से पहली लड़की हूं, जिसका सिलेक्शन एनडीए में हुआ।श्


नव्या ने यह भी बताया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी की लीडरशिप देखी है और वो भी उनकी तरह देश के लिए योगदान देना चाहती हैं।


नव्या जब अपने पुराने स्कूल पहुंची, तो स्टाफ और टीचर्स ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। डायरेक्टर महेश थायरानी और प्रिंसिपल गीता गर्ग ने नव्या को उज्जैन और प्रदेश का नाम रोशन करने पर आशीर्वाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE