BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 2:52 pm
KHABAR : कांग्रेस संगठन सृजन अभियान, बीजेपी से आए नेताओं को बड़ा झटका, नहीं बन सकेंगे जिलाध्यक्ष, जानें क्या है वजह, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते करीब 20 सालों से सत्ता से बाहर कांग्रेस अब बदलाव के रास्ते आगे बढ़कर वापसी करना चाह रही है। पार्टी ने अभी से 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन मजबूत करने की रणनीति बनानी शुरू कर दिया है। प्रदेश के सभी जिलों में बनाए जाने वाले जिला अध्यक्ष को लेकर अब मंथन चल रहा है। वहीं अब इस पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें बीजेपी से कांग्रेस आए नेताओं को बड़ा झटका लगा है। 


भाजपा से कांग्रेस में आए नेता जिलाध्यक्ष नहीं बन सकते- जीतू पटवारी 
दरअसल भाजपा से कांग्रेस में आए नेता जिलाध्यक्ष नहीं बन सकते हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने साफतौर पर कह दिया है कि बीजेपी से आये हुए नेताओं को कम से कम 5 साल पार्टी में कार्यकर्ता के तौर पर गुजारना होगा। जिसके बाद संगठन आगे इस पर फैसला लेगा। यह निर्णय कांग्रेस के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को देखकर लिया गया है, जो पिछले कई सालों से कांग्रेस में सक्रिय रहकर पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।   


युवा जिला अध्यक्षों को चुनने पर विचार 
कांग्रेस पार्टी प्रदेश में युवा जिला अध्यक्षों को चुनने पर विचार कर रही है, जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं हो। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 165 ऑब्जर्वर्स को नियुक्ति की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भी उम्र की बात पर जोर दिया है कि 5 साल से पहले पार्टी में शामिल नेताओं को पैनल में न जोड़ा जाए। मतलब जिन नेताओं ने पार्टी में 5 साल पूरे नहीं किए हैं, उनके नाम शामिल ना हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE