खरगोन। जिले केकसरावद में हवा आंधी तूफान ने फिर एक बार किसानों की मेहनत पर पानी फेरा है किसानों को एक बार फिर से प्रकृति की चोट का शिकार होना पड़ा है।इस आंधी तूफान ने तो किसानों के सारे सपने तोड़ दिए तो वही कसरावद क्षेत्र में चली मंगलवार को आंधी तूफान से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है।वही हम बात कर रहे हैं कसरावद क्षेत्र के ग्राम मगरखेड़ी पीपलझोपा खड़कवानी बलगांव बालसमुद ढालखेडा आदि क्षेत्र में किसानों की केले की फसलों का नुकसान हुआ है तो वही ग्राम मगरखेड़ी के गौतम पटेल के खेत में लगे चार बीघा की केले की फसल आंधी तूफान में पूरी तरह से नष्ट हो गई है।जिसे लेकर सारे किसानों में निराशा छा गई है वही ग्राम में बलीराम पटेल गणेश पटेल घनश्याम पटेल भुवानीराम पटेल पीपलझोपा में राकेश धनगर सहित ग्राम खड़कवानी के चांद खान रूबाब खान की केले की फसल भी प्रभावित हुई साथ ही किसानों ने सरकार से मुआवजा राशि की मांग भी की गई है।
वही पटवारी दया पाटिल ने बताया की किसानों की फसलें आंधी तूफान से प्रभावित हुई है पंचनामा बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा जिससे सरकार से जो भी उचित मुआवजा राशि होगी दी जाएगी।