चित्तौड़गढ़। स्थानीय गांधीनगर सेक्टर 5 स्थित बागलेश्वर महादेव में संचालित श्री बालाजी कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान व्यायाम शाला में सांसद अनुशंसा पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड चंदेरिया द्वारा सीएसआर फंड से निर्मित टीन शेड का बुधवार 11 जून को सांसद सीपी जोशी द्वारा मोली बंधन खोलकर विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर व्यायामशाला संस्थापक कमलेश गुर्जर ने आभार जताया तथा बताया कि यह व्यायामशाला पिछले 3 वर्षों से संचालित है। इसमें ऑल इंडिया कंम्पीटीशन में 7 बच्चां के राज्य स्तर पर कुल 6 मेडल प्राप्त करने सहित 30 बालक बालिकाओं द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया गया। व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा ने सांसद के समक्ष एक सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी।
इस दौरान सांसद सीपी जोशी ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट क्लब के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि आने वाले योग दिवस पर पूरे विश्व भर में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसमें हर गली मोहल्ले में सभी को योग दिवस पर योग कर व इसकी महत्ता हर घर-परिवार तक पहुँचानी चाहिए। उन्होंने प्रतिदिन योग की उपयोगिता बताई।
कार्यक्रम में व्यायामशाला अध्यक्ष कैलाश आगाल, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली, आरएसएस के भूपेन्द्र आचार्य, फिट क्लब संयोजक लोकेश त्रिपाठी, हर्षवर्धन सिंह रुद, पार्षद अविनाश शर्मा, छोटू माली, रविकांत राय, हनुमान शर्मा, शेखर शर्मा, परमजीत सिंह, मनोज पारीक, धीरज सुखवाल, चेतन गौड़, शुभम सुखवाल, संजय सुवालका, निलेश आंजना, प्रदीप गौड़, प्रशांत शर्मा, योगेश सारस्वत, मुकेश मेनारिया, दिनेश शर्मा, इंदिरा सुखवाल, संजू लड्ढा, भारती वैष्णव, जया कंवर, विजय मलकानी, अमर जैन, राहुल कुमावत, नारायण लाल भोई, भेरूलाल भोई, रतनलाल भोई, संजय सुहालका, मनोज सुहालका, दिनेश सैनी, रुस्तम, अभिषेक चावला, प्रशांत बैरवा, दशरथ सनाढय, योगेश पाराशर, शारीरिक शिक्षक विनोद खटीक, दिनेश चावला, विजय गांछा, रामनिवास गुर्जर, राहुल गुर्जर, हिमांशु भांड, बालकिशन भांड, रणवीर सिंह राठौड़, योगेंद्रपाल सिंह, हिमांशु श्रृंगी, हरीश धोबी, हर्षवर्धन राजावत, धर्मेंद्र भांड, कुश जीनगर, नितिन रेगर, रुद्राक्ष कुमावत, कृष्णा सोनी, तरुण राव, वंश लोहार, बालकिशन भांड, कार्तिक आचार्य, रोहित रेगर सहित वार्डवासी, खेल प्रेमी व फ़ीट इंडिया क्लब के सदस्य मौजूद थे।