BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 3:45 pm
KHABAR : आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा सेवा उन्नयन के लिए प्रोजेक्ट मिशन नींव लॉन्च, सभी पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिले में स्थित सभी 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा सेवा उन्नयन हेतु रॉकेट लर्निंग संस्था के समन्वय से प्रोजेक्ट मिशन नींव लॉन्च किया गया है। मिशन नींव का उद्देश्य शाला पूर्व शिक्षा उन्नयन कर बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सक्रिय सहयोग करना है। नीमच जिले में रॉकेट लर्निंग संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक विनीत राव भोगलेकर तथा जिला समन्वयक नंदिनी जैन के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से सभी पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जावेगा। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित बैठक मे मिशन नींव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम लक्ष्मी गामड़, सभी एसडीएम डिप्टी कलेक्टर्स महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या तथा जिलाधिकारी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE