BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 3:49 pm
KHABAR : जबलपुर में मिला कोरोना के नए वेरिएंट का पहला केस, 80 साल के बुजुर्ग को किया आइसोलेट, परिवार की हिस्ट्री खंगाल रहा स्वास्थ्य विभाग, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना के नए वेरिएंट का पहला केस मिला है। 80 वर्षीय बुजुर्ग कोविड पॉजिटिव पाए गए है। फिलहाल बुजुर्ग को सुपर स्पेशलिटी में आइसोलेट किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग परिवार की हिस्ट्री खंगालने में जुटा हुआ है।


इंदौर और भोपाल के बाद अब जबलपुर में भी कोरोना के नए वेरिएंट का पॉजिटिव मरीज सामने आया है। 80 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी सेक्शन में रखा गया है। दरअसल, कोरोना पॉजिटिव मरीज हार्ट के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी लाए गए थे, तभी उन्हें सर्दी खांसी और जुकाम की शिकायत होने पर जब उनकी जांच की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले।


मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवारों को सतर्क और घर में ही रहने की सलाह दी गई है। डॉक्टर अब बुजुर्ग के कांटेक्ट में आने वाले लोगों की भी हिस्ट्री खंगाल रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश है कि आखिर कैसे और किन लोगों के टच में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बुजुर्ग जबलपुर के रोशन नगर इलाके के रहने वाले हैं, जिन्हें फिलहाल सुपर स्पेशलिटी के अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE