भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल में कुपोषण के मामले में देश 105वें स्थान पर है. 45 प्रतिशत आबादी कृषि में जीवन निर्भर हैं। लेकिन किसान की आय सबसे निचले स्तर पर है। सरकार ने कृषि क्षेत्र में चार गुना बजट बढ़ाया है, फिर भी 20 दिन का सम्मान निधि दी जा रही है।
दरअसल, आज बुधवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोदी सरकार के 11 साल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की इकॉनमी चौथे नंबर पर है, लेकिन 81 करोड़ लोगों को सरकारी राशन पर निर्भर हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक पलायन देखा गया है। इनके 11 साल में विकास सूचकांक की भी बहुत हालत खराब है।
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि भारत में हैप्पीनेस इंडेक्स 126 नंबर पर है। इसी के साथ हम पर्यावरण के मामले में भी निचले स्तर पर हैं। लोकतांत्रिक शिक्षा में भारत बहुत नीचे हैं। इसके अलावा न्याय व्यवस्था के मामलों में भी भारत 180 देशों में 79 नंबर है।