BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 4:11 pm
KHABAR : विक्रम विश्वविद्यालय, नकल प्रकरण वाले छात्र का परिणाम जारी, गोपनीय विभाग की लापरवाही हुई उजागर, कुलगुरु ने कहा-जांच कराकर कार्यवाही करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की गोपनीय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने उस छात्र का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया, जिसका बीएएलएलबी सातवें सेमेस्टर की लॉ ऑफ कॉन्टेक्ट विषय की परीक्षा में नकल प्रकरण बनाया गया था। इतना ही नहीं, छात्र ने नकल प्रकरण बनाते समय वीक्षक के साथ अभद्रता करते हुए धमकी भी दी थी।


नकलची छात्र का परीक्षा परिणाम जारी करने का खुलासा तब हुआ, जब दो दिन पहले कुछ छात्रों ने विभाग में जाकर इस प्रकरण को उठाया। इसके बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। 21 फरवरी को सुमन मानविकी परीक्षा केंद्र पर लॉ ऑफ कॉन्टेक्ट विषय की परीक्षा के दौरान नव संवत विधि महाविद्यालय के छात्र मितेश कालरा को नकल करते रंगे हाथों पकड़ा गया था। छात्र ने न केवल प्रकरण का विरोध किया था, बल्कि वीक्षक के साथ अभद्रता करते हुए धमकी भी दी थी। इसके बाद केंद्राध्यक्ष ने तत्काल यूएफएम (अनुचित साधनों के उपयोग) प्रकरण दर्ज कर उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर सील कर दी थी।


अगले सेमेस्टर के लिए पात्र हो गया छात्र
विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग ने अप्रैल में परीक्षा परिणाम जारी किया है, पर अन्य छात्रों को नकलची छात्र का परिणाम जारी होने की जानकारी अभी लगी और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। नकलची छात्र को उस विषय में 100 में से 40 अंक मिले हैं। इस विषय में वह उत्तीर्ण तो हो गया है, पर एग्रीकेट एटीकेटी (टर्म जारी रखने की अनुमति) मिल गई है। यानी वह अगले सेमेस्टर के लिए पात्र हो गया है। छात्र भी इसी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि नकल प्रकरण में परीक्षा निरस्त होनी चाहिए। यहां तो उस छात्र को अगले सेमेस्टर के लिए पात्र कर दिया गया है।


मामले की जांच कराएगा विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अर्पण भारद्वाज का कहना है कि वे मामले की जांच कराएंगे और दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं परीक्षा नियंत्रक एमएल जैन का कहना है कि “यूएफएम का प्रपत्र गोपनीय विभाग तक नहीं पहुंचा, इसलिए तकनीकी कारणों से परिणाम जारी हो गया।” सुमन मानविकी केंद्र के समन्वयक प्रो. डीडी बेदिया ने कहा कि वे इस पूरे मामले की जानकारी लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से चर्चा करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE