पीथमपुर। सड़कों पर शाम के समय आयशर चौराहा, आजाद चौराहा, डॉक बंगला चौराहा और सीसी पावर पर वाहनों की भीड़ जमा हो जाती है। जिससे कारखानों से निकलने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अव्यवस्थित कार पार्किंग से लगता है ट्रैफिक
इस समस्या के कई कारण सामने आए हैं। ट्रैफिक लाइट की अनुपस्थिति एक प्रमुख कारण है। राजमार्ग किनारे अव्यवस्थित कार पार्किंग से भी यातायात प्रभावित होता है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है।
एसडीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि हाल ही में नगर निगम आयुक्त ने दौरा कर सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर अमल के लिए पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और एमपीआईडीसी विभाग के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा। जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आ सके।