शाजापुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा शाजापुर जिला प्रभारी के रूप में नियुक्त रेहाना रियाज चिश्ती पर्यवेक्षक के तौर पर शाजापुर जिले के दौरे पर पहुंची जहां उन्होंने एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन अभियान के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन को लेकर पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से राय शुमारी कर मीडिया से रूबरू हुई जिले की तीनों विधानसभाओं पर निरीक्षण कर वहां अपनी रिपोर्ट पार्टी के आला अधिकारियों को सौंपेंगे इसके बाद में जिले की तीनों विधानसभाओं के अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए नाम फाइनल होंगे।