BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: अतिक्रमण की चपेट में संपर्क मार्ग, बरसात.. <<     KHABAR : मानसून में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का कोर.. <<     KHABAR : खरगोन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 27 लाख रुपये.. <<     VIDEO NEWS: दिव्यांग किसान की जमीन पर कब्जा,खेती से.. <<     KHABAR : जमीन पर कब्जे से परेशान दिव्यांग किसान.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को ऑपरेशन.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 5:14 pm
KHABAR : मतदान केंद्रों के युक्तियुक्‍तकरण के प्रस्‍ताव तैयार किए जाए, वीसी में सीईओ एमपी ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के पालन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल सुखबीर सिह द्वारा मंगलवार को विडियो कान्फ्रेंस आयोजित की गई।इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.ममता खेड़े विधानसभा क्षेत्र, 228-मनासा, 229-नीमच एवं 230-जावद के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
वीडियो कान्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 करने तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एश्योर्ड मिनिमम फेसिलिटी  की उपलब्धता के संबंध में अग्रिम योजना बनाकर कार्यवाही की जाए। इसके तहत वर्तमान में जिन मतदान केन्द्रों पर 1200 या उससे अधिक मतदाता हैं, जिन मतदान केन्द्रों के भवन जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं तथा जिन मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को दोकिलोमीटर से अधिक की दूरी तय करना होती हैं, उन्हें चिन्हांकित कर उनके युक्तियुक्तकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। यथासंभव मतदान केन्द्र शासकीय भवनों में ही स्थापित किये जावें तथा शासकीय भवन उपलब्ध न होने की दशा में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाये।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन, जिला-नीमच द्वारा विडियो कान्फ्रेंस की समाप्ति के उपरांत समस्त उपस्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को फोटो निर्वाचक नामावली के आगामी संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान आयोग द्वारा दिये उक्तानुसार निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्वित करने तथा अभी से उक्त संबंध में अग्रिम कार्य योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE