चित्तौड़गढ़। कृषि उपज मंडी चित्तौड़गढ़ के अनाज व्यापारियों द्वारा मंडी प्रांगण में कृषि जिंसों की खरीदी की गई। चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान के अथक प्रयासों के कारण आज कृषि मंडी में खरीदी का काम आरंभ हो चुका। यह जानकारी देते हुए व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि पिछले काफी दिनों से कृषि मंडी चालू करने के लिए महासंघ प्रयासरत था। कुछ आवश्यकता और मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए राज्य सरकार से मंडी के लिए डेढ़ करोड़ का बजट भी आया जिससे विशाल मंडी गेट बना इसके अंदर सुलभ कांप्लेक्स पानी की प्याऊ और किसान भाइयों के बैठने की व्यवस्था कृषि जिंसों को बेचने के लिए प्लेटफार्म को सुव्यवस्थित और मंडी के साफ-सफाई का कार्य किया गया। अभी भी वर्तमान में महत्वपूर्ण आवश्यकता शेड बनाना डीपीआर तैयार करना कैमरे लगवाने माल रखने के लिए गोदाम बनाना दुकान और गोदाम जो बने जो व्यापारियों को अलॉटमेंट करना है। आज सभी अनाज व्यापारी मंडी सचिव संतोष मोदी लोकेश तिवारीऔर व्यापार संघ के अथक प्रयासों से मंडी में कृषि जिंसों की खरीदी आरंभ हो गई। व्यापार महासंघ महासचिव राजकुमार बज ने बताया कि पिछले 5 दिनों पूर्व हुई मीटिंग में 11 जून 2025 बुधवार को मंडी आरंभ करने का दिन तय किया गया इसलिए आज कृषि जींस लेकर किसान मंडी प्रांगण पहुंचे और हमारे चित्तौड़गढ़ के अनाज व्यापारी पर मंडी प्रांगण पहुंच कर के कृषि जिंसों की नीलामी द्वारा खरीदी की गई। मंडी प्रांगण में खरीदी के लिए उपस्थित अनाज व्यापारी देवीलाल जैन पवन खटोड़ अनिल डांगी सुनील आगाल शिवजी डाड दीपक सोनी शिव हैड़ा आदि ने बोली के माध्यम से माल खरीदा। प्रतिदिन सुबह 10-से-12 बजे तक मंडी प्रांगण में कृषि जिंसों की खरीदी की जाएगी। उपस्थित महासंघ पदाधिकारी में व्यापार महासंघ के संरक्षक सुरेश जैन ओम प्रकाश लड्ढा विनोद मलकानी कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी मुकेश जाट विजय सिंह मेहता अनिल मालू मोहम्मद रफीक नागोरी किसान भाइयों से मोहनलाल शंकर बरदा किशन मांगीलाल उपस्थित रहे।