BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: अतिक्रमण की चपेट में संपर्क मार्ग, बरसात.. <<     KHABAR : मानसून में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का कोर.. <<     KHABAR : खरगोन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 27 लाख रुपये.. <<     VIDEO NEWS: दिव्यांग किसान की जमीन पर कब्जा,खेती से.. <<     KHABAR : जमीन पर कब्जे से परेशान दिव्यांग किसान.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को ऑपरेशन.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 5:47 pm
KHABAR : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मुंगावली तहसील के कई विभागों का किया औचक निरीक्षण, कमियां मिलने पर अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार दिए नोटिस, पढे़ अलीम डायर की खबर 

Share On:-

अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह आज सुबह-सुबह मुंगावली दौरे पर निकले और कई विभागों का निरीक्षण किया सबसे पहले उन्होंने सिविल अस्पताल मुंगावली का औचक निरीक्षण किया उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीज को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।


निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चल रहे जीर्णाेद्वार कार्य को ठेकेदार द्वारा समय पर एवं गुणवत्ता पूर्ण  कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा बच्चों को पोषण आहार समय पर दिए जाने के निर्देश दिए। 


निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अनुपस्थित मिले डॉक्टरों एवं स्टाफ को कारण बताओं नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। 


उन्होंने अस्पताल में पार्किंग के लिए टेंडर की कार्यवाही किए जाने तथा ओपीडी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाने के निर्देश दिए।


इसी दौरान कलेक्टर ने अनुभाग मुंगावली मुख्यालय पर संचालित जनजातीय कार्य विभाग एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया।


उन्होंने छात्रावास संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रावास में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावासों में आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय बालक उत्कृष्ट छात्रावास की बिल्डिंग पुरानी होने के कारण अलग जगह शिफ्ट किए जाने के निर्देश एसडीएम को दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक पंजी, सामग्री पंजी एवं खाद्यान्न पंजी के मिलान कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश एसडीएम को दिए।


इसी के साथ कलेक्टर आदित्य सिंह ने पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगावली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बनाये जा रहे खेल मैदान निर्माण कार्य  गुणवत्‍तापूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। 


साथ ही शाला में अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 01-01 दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश बीईओ मुंगावली को दिए। उन्‍होंने शाला में समय पर उपस्थित न होने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर आदित्य सिंह की इस धड़ाधड़ कार्यवाही और औचक निरीक्षण को देखते हुए जिले भर के रेहवासी अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं और अनियमितताएं सोशल मीडिया के जरिए कलेक्टर को भेज कर अवगत करा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE