BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: अतिक्रमण की चपेट में संपर्क मार्ग, बरसात.. <<     KHABAR : मानसून में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का कोर.. <<     KHABAR : खरगोन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 27 लाख रुपये.. <<     VIDEO NEWS: दिव्यांग किसान की जमीन पर कब्जा,खेती से.. <<     KHABAR : जमीन पर कब्जे से परेशान दिव्यांग किसान.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को ऑपरेशन.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     VIDEO NEWS: अपने ही घर में असुरक्षित परिवार,बेटे से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीमांकन के लिए भटकता रहा किसान, जनसुनवाई.. <<     KHABAR : पुत्र की प्रताड़ना से परेशान वृद्ध ने लगाई.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी आदेश बेअसर, अतिक्रमण से परेशान.. <<     KHABAR : उन्हेल में 5.54 करोड़ के नाले की गुणवत्ता पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग.. <<     KHABAR : 37 लीटर की टंकी में डाल दिया 41 लीटर पेट्रोल,.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर फूटा महिलाओं.. <<     WEATHER: एमपी में मानसून का कहर, 5 जिलों में 4 इंच तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 5:52 pm
KHABAR : बिजली विभाग पर 25 हजार का जुर्माना, पाइप लाइन के ऊपर लगाया खंभा, डैमेज होने से हजारों गैलन पानी हुआ बर्बाद, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिजली विभाग का अजब-गजब कारनामा देखने मिला है. बिजली विभाग के ठेकेदार ने पानी की पाइप लाइन के ऊपर ही बिजली खंभा लगा दिया। जिससे हजारों गैलन पानी बर्बाद हो गया। निगम के पीएचई विभाग ने लापरवाही पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।


दरअसल, यह मामला आनंद नगर स्तिथ गुरुनानक चौक का है। जहां बिजली कंपनी के ठेकेदार ने इलाके की 150 एमएम डाया की पानी लाइन को फोड़ दिया। ठेकेदार ने पाइप लाइन के ऊपर ही बिजली का खंभा गाड़ दिया। इससे इलाके के 3500 से ज्यादा घर पानी के लिए तरस गए। क्योंकि पाइप लाइन फूटने से हजारों गैलन पानी बर्बाद हो कर बह गया। जब स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की, तो बिजली कंपनी ठेकेदार पल्ला झाड़कर फरार हो गया।


इधर, निगम ने मामले पर एक्शन लिया है। निगम के पीएचई विभाग के सहायक यंत्री आरएस शाक्य ने बिजली कंपनी के ठेकेदार पर बिना सूचना और एनओसी के काम करते हुए पाइप लाइन तोड़ने पर 25 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई है। साथ ही लाइन को दुरुस्त कर सप्लाई शुरू की गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अभी भी खंभा वहीं खड़ा है। ऐसे में अर्थिंग मिलने पर करंट से बड़ा हादसा भी हो सकता है। बिजली खंभा हटना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE