BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 5:58 pm
KHABAR : जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ने दिए गांधीसागर जलाशय के तटवर्ती ग्रामों में वर्षाकाल में बाढ़ सुरक्षा संबंधी निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री ने गांधी सागर जलाशय के तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ सुरक्षा के उपयों पर अमल करने के निर्देश विभागीय अमले को दिए है। उन्होने निर्देश दिए है कि, गांधी सागर जलाशय का जलस्तर 1300 फीट तक पहुचने पर मौसम विभाग से वर्षा, तूफान आदि की चेतावनी प्राप्त होने पर टेलीफोन, विशेष वाहक अथवा अन्य शीघ्रगामी साधनों से कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।
गांधी सागर जलाशय के जलस्तर 1312 के अन्तर्गत डूब क्षेत्र में कृषि करने वालों को एवं अन्य तटवर्ती ग्रामों के व्यक्तियों को तत्काल डूब क्षेत्र से हट जाने हेतु सूचित करें। गांधी सागर जलाशय के जलस्तर 1312 से 1316 तथा 1316 से 1320 फीट के तटवर्ती 27 ग्रामों के निवासियों को वर्षाकाल में सावधान रहने के लिए आम सूचना द्वारा सूचित करें, तथा जलस्तर 1310 पहुंचने पर राजस्व अधिकारी के सहयोग से इन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्यवाही की जाए।
तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ की संभावना से कलेक्टर मन्दसौर-नीमच को सूचित करें तथा बाढ़ से बचाव संबंधी कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों को एवं अबियाना कर्मचारियों को निर्देशित करें। सभी अबियाना कर्मचारियों को वर्षाकाल में कार्यस्थल पर ही उपस्थित रहने हेतु निर्देश दिए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE