BREAKING NEWS
BIG NEWS : बिजली पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरते ही.. <<     BIG REPORT : 38 हजार कोटवारों ने उठाई आवाज,.. <<     नीमच: बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के.. <<     BIG NEWS : बीच-बचाव करना पड़ा भारी, विवाद से गुस्साए.. <<     NEWS : अर्धकाशी माउंट आबू में सावन का 21वां दिन,.. <<     KHABAR : चौरसिया समाज का नाग पंचमी पर्व सानंद.. <<     NEWS : उर्वरक वितरण में आएगी पारदर्शिता, डिजिटल.. <<     NEWS : गौतमेश्वर महादेव का दो दिवसीय चतुर्थ.. <<     KHABAR : बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भौरासा,.. <<     KHABAR : कृषि विस्तार अधिकारियों का कलमबंद.. <<     KHABAR : 34-36 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों ने किया.. <<     KHABAR : नाग पंचमी पर्व पर नागलवाड़ी शिखर धाम में.. <<     NEWS : बाल सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा कदम,.. <<     BIG VIDEO NEWS: बंशीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     KHABAR : सेंधवा में धूमधाम से मनाया कानबाई माता का.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ जिले की 7.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे प्रभुलाल पाल, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 6:30 pm
KHABAR : नगर निगम और लोक निर्माण विभाग समन्वय कर चौराहों के विकास का कार्य करें, कलेक्टर सिंह ने नगर निगम के प्रगतिरत कार्यों का किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार सुबह नगर निगम के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण की शुरुआत कोठी रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर की । इसके पश्चात् कलेक्टर सिंह ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों का निरीक्षण कर ,कार्य सुव्यवस्थित रूप से करने का निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने पंचमुखी हनुमान और दोतालाब रोड का निरीक्षण कर नगर निगम को लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर चौराहों के विकास कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सिकंदरी डी मार्ट मार्ग,लालपुल मार्ग का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर सिंह ने तरणताल का निरीक्षण कर पार्किंग के लिए जगह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक,नगर निगम अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह,एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE