BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने जनजागरण तेज करें, हर शाला.. <<     KHABAR : मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने ही रोकी मीनाक्षी की राह? भाजपा.. <<     KHABAR : ओरंगपुरा पाइप लाइन फूटने से उठा पानी का.. <<     BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का.. <<     KHABAR : मनासा में धूमधाम से मनाया जाएगा 11 दिवसीय.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर सख्त.. <<     KHABAR : शांति नगर की गली नंबर 4 में दूषित पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 7:29 pm
NEWS : प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के जनसुनवाई कक्ष में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के जनसुनवाई कक्ष में प्रातः 11 बजे उपखण्ड अधिकारी एवं समिति की सदस्य सचिव बीनू देवल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आधार केंद्रों की समीक्षा (रजिस्ट्रार वार), सभी आधार केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई एवं निर्देश दिया गया कि शिक्षा विभाग से समन्वय कर नवीन स्थानों पर नए आधार केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

नियमित निरीक्षण-
सभी रजिस्ट्रार को निर्देशित किया गया कि आधार केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें, जिससे कार्य में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनी रहे।

विशेष शिविरों का आयोजन-
10 वर्ष पुराने आधार कार्ड धारकों के दस्तावेज अपलोड एवं अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट (एमबीयू) के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, बच्चों की आधार आईडी बनाने में आ रही समस्याओं को दूर करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

राज्य सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु आयोजित जन कल्याण शिविरों में आधार ऑपरेटर की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सभी रजिस्ट्रार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के माध्यम से जिले में आधार पंजीयन और अद्यतन सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के प्रयासों पर बल दिया गया।

बैठक में पुलिस विभाग से उप अधीक्षक विनय चौधरी, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. इन्द्र प्रकाश झा, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक प्रवीण कुमार जैन, प्रोग्रामर रेखा बुकण, शिक्षा विभाग से लोकेश नारायण शर्मा, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक से मनीष सुहालका एवं परेश टांक, डाक विभाग से लादू लाल, तथा कॉमन सर्विस सेंटर से मंजूर कुरेशी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE