BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने जनजागरण तेज करें, हर शाला.. <<     KHABAR : मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने ही रोकी मीनाक्षी की राह? भाजपा.. <<     KHABAR : ओरंगपुरा पाइप लाइन फूटने से उठा पानी का.. <<     BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का.. <<     KHABAR : मनासा में धूमधाम से मनाया जाएगा 11 दिवसीय.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर सख्त.. <<     KHABAR : शांति नगर की गली नंबर 4 में दूषित पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2025, 11:03 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक हादसा, बाइक से सिंगोली लौट रहा था 27 साल का युवक, तभी बीच रास्ते में हो गई बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बे से महज 2 किलोमीटर दूर ग्राम धोगवा के पास बुधवार रात एक बाईक दुर्घटना घटित हो गई। घटना में कस्बा निवासी एक 27 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया है।


बताया जाता है कि 120 कालोनी निवासी शाहरुख मंसूरी उम्र 27 साल, बुधवार रात किसी काम से धोगवां गया था। काम निपटाने के बाद जब वह सिंगोली की ओर आ रहा था, तब ही करीब 10 बजे ग्राम धोगवा के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण वह सड़क पर ठीक से देख नहीं पाया और बाईक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


घटना में शाहरुख गंभीर घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने तुरंत ही सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे नीमच जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल नीमच शासकीय हॉस्पिटल में उसका उपचार किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE