BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 11:01 am
KHABAR : नीमच जिले के चीताखेड़ा क्षेत्र में धूलभरी तेज अंधड़ ने मचाया कोहराम, कई पेड़ हो गये जमींदोज तो कई मकानों के उड़े चद्दर शेड, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। विगत सप्ताह भर से पश्चिमी राजस्थान की ओर से अंचल में रिकॉर्ड तोड़ प्रचण्ड गर्मी का दौर बदस्तूर जारी है, गर्म लूं के थपेड़ों से लोगों को झुलसा रही है, तेज तपन से आमजन के साथ पूरा जन-जीवन प्रभावित हो गया है। दिनभर तीखी धूप ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। शुक्रवार को अल सुबह से दोपहर 3 बजे तक आसमान से सूर्य देव ने अपना रौद्र रूप दिखाया आग के अंगारे बरसते रहे। वहीं दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते तेज धूलभरी अंधड़ चली जिससे चारों ओर धूल छा गई हवा इतनी तेज थी कि सैकड़ों पेड़ जमीदोज हो गये। मकानों के टीन शेड (पतरे) तेज अंधड़ से पतंग की तरह उड़कर दूर जा गिरे। आधे घंटे तक चली बारिश ने फिलहाल भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। 
असाढ़ लगते ही के दूसरे ही दिन शुक्रवार को वहीं दोपहर तक प्रचंड गर्मी के बीच लोग गर्मी से परेशान हो गए और पसीने से हर किसी को तर-बतर  होते हुए देखा गया। लू के थपेडों ने आम आदमी को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया ।जिससे मुख्य बाजार एवं व्यस्ततम मार्गों पर भी कर्फ्यू नुमा सन्नाटा दिखाई दिया। शाम होते ही तेज धुल भरी अंधड़ के साथ तेज गर्जना करते हुए अषाढ़ लगते ही दुसरे ही दिन बारिश ने श्री गणेश कर दिया है जिससे किसानों में हर्ष हैं। 
भीषण गर्मी से आमजन बेहाल हो गए और सड़कों व बाजार में दोपहर को लू के थपेडों ने सन्नाटा पसरा दिया। शुक्रवार को सुबह से ही तपिश का अहसास करा दिया था। हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादलों ने डेरा जमा दिया जिससे बावजूद भी उमस भरी गर्मी में हरकोई पसीने से तरबतर दिखाई दिया। पसीने और गर्मी के बीच दोपहर  2 बजे बाद अचानक से मौसम बदला और तेज धूलभरी अंधड़ के दौरे का सिलसिला शुरू हो गया, धूलभरी अंधड़ की गति भी इतनी तेज थी कि शांतीलाल और कैलाश चंद्र गेहलोत के मकानों सहित  दर्जनों मकानों की छतों के चद्दर शेड उड़ कर पड़ोसियों के मकानों पर जा गिरे तो कहीं पेड़ जड़ मुल से उखड़ गए तो कई पेड़ों की शाखाएं धराशाई हो गई  जिससे रास्ते जाम हो गये तो किसी के मकानों की पक्की दिवाले जमिदोज हो गई। तेज धूलभरी अंधड़ के कुछ समय बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई। इसके कारण उमस की गर्मी और अधिक बढ़ गई और हवा चलने के साथ बिजली भी घंटों गुल हो रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE