BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 5:49 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में झमाझम बारिश, गर्मी से जूझ रहे लोगों के चेहरे खिले, किसानों और आमजन में दिखा उत्साह, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार दोपहर करीब 3: 30 से 4: 00 बजे के बीच अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया और लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए।


भीषण गर्मी का आलम ऐसा था कि कई लोग लू और गर्मी के कारण बीमार हो रहे थे, तो कुछ दुकानों पर कलर (रंग) तक फेल हो गए थे। लेकिन आज की झमाझम बारिश ने वातावरण को ठंडक दी और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।


बारिश के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। लोग खरीदारी करने के लिए बाहर निकले और विशेष रूप से किसानों में भारी उत्साह देखा गया। अब वे खरीफ फसलों की तैयारी में जुट जाएंगे। खाद-बीज की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है और कृषि गतिविधियां तेज होने की संभावना है।


स्थानीय मौसम जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है, जिससे क्षेत्र में हरियाली लौटने और फसलों के लिए अनुकूल वातावरण बनने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE