BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 5:59 pm
NEWS : मेनारिया-नागदा ब्राह्मण समाज का पहला परिचय सम्मेलन संपन्न, भगवान परशुराम की तस्वीर होना हर घर में जरूरी- चतुर्वेदी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। आदर्श कॉलोनी स्थित पेंशनर्स समाज भवन में रविवार को चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व समीपस्थ नीमच जिले के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रतिनिधि नितिन चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से आयोजन की शुरुआत हुई। गौनन्दन व समाज के प्रसिद्ध कथावाचक संत विकास नागदा ने आशीर्वचन दिया और कहा कि उक्त आयोजन आज के समय की  महत्ती मांग है और क्षेत्र में उक्त आयोजन सबके लिए अनुकरणीय है। आयोजन प्रभारी मानमल शर्मा ने बताया कि उक्त सम्मेलन क्षेत्र में पहली बार सम्पन्न हुआ है जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों के कुल 78 बॉयोडाटा प्राप्त हुए है। आयोजन मंडल के मांगीलाल मेनारिया ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने आयोजन की विस्तृत विवेचना रखी। शिक्षाविद और ज्योतिष नरेश मेनारिया ने उपस्थित बालक-बालिकाओं के गुण व कुंडली मिलान हेतु निशुल्क सहयोग देने की बात रखी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व आयोजन मंडल के नरेंद्र शर्मा ने सभी उपस्थित महानुभावों और युवक युवतियों का आभार जताया। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि व ब्राह्मण समाज के सर्वमान्य नितिन चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सम्पूर्ण राजस्थान में सबसे बड़ा और अग्रणी समाज है जो अपनी श्रेष्ठ शिक्षा,संस्कार और पांडित्य के लिए सबके लिए अनुकरणीय है। हर ब्राह्मण को अपने घर मे भगवान परशुराम की तस्वीर रखना चाहिए। शीघ्र ही निम्बाहेड़ा में परशुराम मंदिर निर्माण होगा। आयोजन में  उमेश शर्मा, गोपाल शर्मा, हरिश मेनारिया, डीके मेनारिया, सुरेश शर्मा, लक्ष्मीलाल मेनारिया, दिनेश शर्मा, लक्ष्य जोशी, सुरेश नागदा, हिमेश शर्मा,अपूर्व शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश नागदा, अजय मेनारिया, ओमप्रकाश मेनारिया, अम्बालाल मेनारिया, बाबुलाल नागदा, चंद्रशेखर मेहता प्रतापगढ़, हेमंत पाठक बांसवाड़ा आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE