BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2025, 8:18 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर के सहस्त्र मुकेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल का अनोखा आयोजन, 27 वर्षों से भक्ति की परंपरा अनवरत जारी, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर के चमत्कारी राजाधिराज श्री सहस्त्र मुकेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को भक्ति भाव से परिपूर्ण एक विशेष आयोजन हुआ। 27 वर्षों से निरंतर चल रहे महिला मंडल के भजन-कीर्तन कार्यक्रम में इस वर्ष भी भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही राधे-कृष्ण की आकर्षक झांकी, जिसमें ममता गोस्वामी एवं उनकी छोटी बहन ने जीवंत प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिवलिंग का विशेष श्रृंगार मनीषा गोस्वामी द्वारा किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

भजन मंडली की प्रमुख गायिका साक्षी गंगवाल ने भावपूर्ण अंदाज़ में ष्बोलते चलो, बोलते चलो, विष्णु मायका के जयकारे बोलते चलोष् और ष्मां शेरावालीष् जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर माला पांडे, जो बंगाल से आए डॉक्टर की धर्मपत्नी हैं, ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उन्होंने कहा, ष्हमारा प्रयास केवल भजन-कीर्तन करना नहीं है, बल्कि नगर में धर्म, आस्था, खुशहाली और रोग-मुक्त वातावरण की कामना है। यह परंपरा जन-जन के कल्याण के लिए है।ष्

नगर के पत्रकार राजू पटेल ने पांडे परिवार का स्वागत करते हुए उन्हें इस धार्मिक योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं और महिला मंडल की निरंतर भक्ति सेवा को सराहा।

प्रतिदिन होने वाले इस आयोजन में नगरवासी श्रद्धा से सम्मिलित होते हैं, जिससे मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सहस्त्र मुकेश्वर महादेव मंदिर, न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक समरसता और अध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक भी बन चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE