चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन (ATBF) के संस्थापक सुनील ढ़ीलिवाल के अनुसार, मधुमेह को बिना दवा के नियंत्रित करने हेतु 22 जून को एक विशेष डायबिटीज रिवर्सल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला चित्तौड़गढ़ के साँवलिया चिकित्सालय स्थित GNM ट्रेनिंग सेंटर में प्रातः 10:30 से 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
विशेषज्ञों द्वारा शुगर कंट्रोल के प्राकृतिक व प्रभावी तरीकों, सही आहार और सावधानियों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यशाला में वे लोग भी शामिल होंगे जो इस पद्धति से मधुमेह से राहत पा चुके हैं और अपने अनुभव साझा करेंगे। इसमें BP व कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण की जानकारी भी दी जाएगी।
यह कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी 20 जून तक अपना व साथ आने वालों का पंजीकरण ATBF टीम के किसी भी सदस्य के माध्यम से करवा सकते हैं।
परिवार के सदस्यों को साथ लाने का आग्रह किया गया है, विशेषकर वे जो भोजन बनाते हैं, ताकि वे भी मधुमेह प्रबंधन को समझ सकें।
संपर्क-
94145-94147, 91163-24365, 70142-12157, 99292-69979, 94138-94296, 94143-08374
अपील-
यह कार्यशाला हर वर्ग के लिए है – अधिकारी, व्यापारी, गृहिणी या सेवा में लगे व्यक्ति – स्वास्थ्य के इस सुनहरे अवसर का लाभ जरूर उठाएं।