BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2025, 1:18 pm
KHABAR : नीमच जिले में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला संपन्न, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की महाप्रबंधक योगिता भटनागर ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्यप्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा नीमच में 16 जून 2025, को आयुष भवन, नीमच में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की महाप्रबंधक योगिता भटनागर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है । 
इसके तहत अंतर्गत नीमच में LEAN मैनेजमेंट,ZED सर्टिफिकेशन एवं IPR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इस आयोजन में लघु उद्योग भारती के हर्ष गट्टानी एवं गौरव चौहान ने लघु उद्योग भारती के कार्य का विवरण दिया गयाहै व लघु उद्योग भारती द्वारा प्रदेश व देश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया,कि ये राष्ट्र का सबसे बड़ा अखिल राष्ट्रीय संगठन है जो लघु और मध्यम उद्योगों के लिए कार्य करता है। जेड पॉलिसी ट्रेनर हेमंत झा, DIC ट्रेनर चंचल अग्रवाल एवं RAMP ट्रेनर शेख़ मुश्ताक अली ने विस्तृत जानकारी दी । उक्त कार्यशाला में बताया गया, कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है, जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुंचा सकते हैंl लघु उद्योग भारती जो की एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, उसके सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें जिले के बड़ी संख्या में उद्यमियों ने सहभागिता की l आभार लघु उद्योग भारती की ओर से नंदकिशोर पाटीदार ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE