BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 4:12 pm
KHABAR : आरोग्य भारती के सानिध्य में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति 21 जून को मनाएगी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आरोग्य भारती के सानिध्य में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति के सहयोग से 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  के उपलक्ष्य में श्रीनाथ मैरिज गार्डन नीमच सिटी में 04 दिवसीय योग कार्यशाला (18 जून से 21 जून तक) का शुभारंभ हुआ।  
कार्यशाला का शुभारंभ योग गुरु शिवनारायण गेहलोत, राधेश्याम मित्तल, अजय भटनागर, मीना जायसवाल द्वारा भगवान धंवन्तरि की प्रतिमा के समक्ष  दीप प्रज्जवलन  कर धंवन्तरि स्तवन के साथ हुआ। शिवनारायण जी गेहलोत ने ध्यान योग से प्रारंभ कर भस्त्रिका, कपाल भांती, अनुलोम विलोम, शीतली व शीतकारी प्राणायाम के साथ लघु सूक्ष्म व्यायाम और शवासन का प्रशिक्षण देते हुए उनसे होने वाले लाभ से अवगत कराया। लाक्षाकार बालकृष्ण सोलंकी एवं टीना गर्ग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल अंतर्गत विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी प्रदान की। 
उक्त अवसर पर योग प्रशिक्षक गुणवंत गोयल नकुल जैन उमराव सिंह गुर्जर सहित सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर निरंतर प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक चलेगा।  समापन 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में परिणित होगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE