BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 5:31 pm
KHABAR : एक पशुपालक करा सकेगा अधिकतम इतने पशुओं का बीमा, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने की योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के अंतर्गत पशुपालकों को कार्यशील पुंजी की आवश्यकता की पूर्ति हेतु पशुपालन गतिविधियों से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। पशुपालक पशुधन बीमा योजना का लाभ लेकर अपने पशुधन हानि को रोक सकते हैं। एक पशुपालक द्वारा अधिकतम 10 पशुओं का बीमा कराया जा सकता है। पशुओं में होने वाली गलघोटू, एक टगीया, खूर पका, मुँह पका आदि बीमारियों की रोकथाम हेतु नजदीकी संस्था से संपर्क कर टीकाकरण का लाभ लें। तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृत्रिम गर्भाधान की सफलता के लिये गांव के समस्त निकृष्ट सांडों का बधियाकरण नजदीकी संस्था में करायें।  भारत शासन एवं राज्य शासन के सहयोग से जिले के पशुपालकों को घर पहुंच उपचार आदि की सेवायें देने हेतु चल पशु चिकित्सा इकाई 1962 कमशः मंदसौर, दलौदा, मल्हारगढ, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ, गरोठ एवं भानपुरा में संचालित है, पशुपालक 1962 कॉल सेन्टर पर कॉल कर सशुल्क 150 रू प्रति पशु सेवा का लाभ प्राप्त करें।  प्रगतिशील पशुपालक मादा बछिया (फिमेल कॉफ) की प्राप्ति हेतु गाय,भैंस के गर्मी (हीट) आने पर सेक्स सोर्टेड सीमन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान करावें। समस्त पशुपालक विभाग की विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में स्थानीय पशु चिकित्सक से संपर्क कर योजनाओं का लाभ उठावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE