BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: शहर में बेहतर यातायात सुविधा की तैयारी, 64.. <<     BIG NEWS : इंदौर में टमाटर ₹80 किलो, ₹800-1000 में एक कैरेट,.. <<     REPORT : 10 लाख की मुआवजा राशि का तीन साल बाद भी नहीं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिला स्वयं सहायता समूहों ने उठाई 12.. <<     KHABAR : बेलाताल तालाब की सफाई में जुटे अधिकारी और.. <<     BIG NEWS : रहस्यमय ढंग से गायब हुआ पति, नीमच के जिला.. <<     KHABAR : ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पहली.. <<     KHABAR : 64 लाख की लागत से बन रही सड़क का नगर पालिका.. <<     शहडोल में सीबीआई की कार्रवाई, कियोस्क अनुमति.. <<     छतरपुर में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की.. <<     KHABAR : क्रिकेट नही, अब फुटबॉल का खुखार, शहडोल के.. <<     "अजब चोर की गजब कहानी,CCTV को हाथ जोड़कर मांगी.. <<     खलटाका पुलिस चौकी पर मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस.. <<     REPORT : भाजपा ने एकता बस्ती में लगाया जनकल्याण.. <<     VIDEO NEWS: नामांकन निरस्तीकरण पर घमासान,देश के.. <<     KHABAR : आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर खलटाका चौकी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 4:44 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में झमाझम बारिश से मिली राहत, नदी-नाले उफान पर, किसानों में खुशी की लहर, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। गुरुवार को कुकड़ेश्वर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक मूसलधार बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे आमजन को बड़ी राहत मिली। सुबह 8ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक जारी रही इस झमाझम बारिश ने क्षेत्र की नदियों और नालों में उफान ला दिया। नगर के प्रसिद्ध सहस्त्रमुकेश्वर महादेव तालाब में भी पानी की आवक शुरू हो गई है।


लंबे समय से जारी भीषण गर्मी के कारण लोगों को लू और गर्मी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था। कई दुकानों पर लगे कूलर तक जवाब दे चुके थे। लेकिन गुरुवार की तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे और सड़कों पर रौनक लौट आई।


बारिश के बाद नगर के बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली। लोग खरीदारी के लिए बाहर निकले, वहीं किसानों में विशेष उत्साह देखा गया। खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर अब किसान सक्रिय हो गए हैं। खाद-बीज की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है, और कृषि गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।


स्थानीय मौसम जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में और भी बारिश की संभावना है, जिससे क्षेत्र में हरियाली लौटने की उम्मीद है और फसल उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा।


इस बहुप्रतीक्षित बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह नए सीजन की सुखद शुरुआत भी लेकर आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE