BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 6:43 pm
NEWS : एकल अभियान योग दिवस पोस्टर का विमोचन, एकल अभियान जिले के 200 गांव में करेगा योग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रामद्वारा में सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले संगठन एकल अभियान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम हेतु पोस्टर विमोचन किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला संगठन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु पोस्टर विमोचन अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत संत रमता राम जी महाराज के द्वारा एकल अभियान पदाधिकारी धर्मपाल गोयल, मनोज वैष्णव,विद्या भारती के प्रधानाचार्य सांवरमल प्रजापत, जितेंद्र त्रिपाठी आदि के सानिध्य में किया गया। योग के बारे में बताते हुए संत रमता राम जी महाराज ने कहा कि भारत ने विश्व को अनेक अनमोल रत्न दिए हैं जिसमें से एक योग है, योग एक ऐसा साधन है जिससे कि आदमी निरोगी रहते हुए 100 वर्ष तक जीवित रह सकता है। उन्होंने एकल अभियान की सराहना करते हुए बताया कि जन-जन तक योग को पहुंचाने का काम एकल अभियान कर रहा है जो की प्रशंसा के लायक है, वहीं एकल अभियान के राजस्थान अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने कहा कि एकल अभियान पूरे राजस्थान में 3500 से अधिक स्थानों पर योग के कार्यक्रम करेगा। इसी क्रम में चित्तौड़ जिले में 200 गांव में योग के कार्यक्रम एकल अभियान के आचार्य एवं नन्हे मुन्ने बालकों द्वारा किए जाएंगे। केंद्रीय कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ स्थित राम द्वारा में प्रातः 7 बजे किया जाएगा जिसमें विभिन्न संगठन एवं सामाजिक लोग आएंगे। इस दौरान योग दिवस के लिए विभिन्न रचना बनाई गई जिसके तहत रामद्वारा में योग कार्यक्रम के संयोजक  गोपाल कृष्ण दाधीच एवं बसंत कुमार गोयल रहेंगे तथा जिले भर में 8 संच में प्रत्येक सच प्रमुख का भी नाम तय किया गया। कार्यक्रम में मुरली धाकड़, उदय लाल जटिया, खुशबू बैरागी, कविता धाकड़, छोटू सिंह चुंडावत,भोपाल कच्छावा, दिनेश भील आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE